Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh अम्बेदकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॅरियर एंड कोर्सिस में कोचिंग के लिए हुई प्रवेश...

अम्बेदकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॅरियर एंड कोर्सिस में कोचिंग के लिए हुई प्रवेश परीक्षा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़): अम्बेदकर इंस्टीट्यूट ऑफ कॅरियर एंड कोर्सिस, फेज- 3 बी 2 मोहाली में सिविल सर्विसिज/ पी.सी.एस. (प्री) परीक्षा- 2024 की कम्बाईड कोचिंग के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए प्रवेश परीक्षा ली गई।  अधिक जानकारी देते हुए पंजाब के सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मंत्री पंजाब, डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि इस कोचिंग कोर्स की 40 सीटें हैं, 20 सीटें अनुसूचित जाति, 12 सीटें पिछड़ी श्रेणियों और 8 सीटें अल्पसंख्यक वर्ग के विद्यार्थियों के लिए आरक्षित हैं। उपलब्धता के अंतर्गत हरेक श्रेणी में 30 प्रतिशत सीटें महिलाएं और 5 प्रतिशत सीटों पर दिव्यांग उम्मीदवार शामिल किए जा सकते हैं।  

Advertisements


कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस कोचिंग के लिए पंजाब राज्य के पक्के निवासी, अनुसूचित जातियों, पिछड़ी श्रेणियों और अल्पसंख्यक वर्ग से सम्बन्धित कम से कम ग्रैजुएट उम्मीदवार योग्य हैं, जिनके माँ-बाप की सभी स्रोतों से आमदन 3.00 लाख प्रति वर्ष से अधिक न हो। इस परीक्षा के लिए 790 उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए और 540 उम्मीदवार परीक्षा देने के लिए उपस्थित हुए। डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार द्वारा कमज़ोर वर्ग के लिए चलाई जा रही कोचिंग का मुख्य उद्देश्य कमज़ोर वर्ग में से सिविल सेवाओं के लिए विद्यार्थियों को तैयार करना है।  


कैबिनेट मंत्री डॉक्टर बलजीत कौर के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत और प्रमुख सचिव वी.के. मीना, डायरैक्टर स. जसप्रीत सिंह के नेतृत्व में सिविल सेवाओं की कोचिंग अम्बेदकर इंस्टीट्यूट ऑफ करियर एंड कोर्सिस, फेज 3 बी 2 में दी जाएगी। हरेक चुने गए उम्मीदवार को सरकारी नियमों के अनुसार मुफ़्त कोचिंग, मुफ़्त आवास और 3000 प्रति माह वित्तीय सहायता मुहैया की जाएगी। कार्यवाहक प्रिंसिपल अशीष कथूरिया ने बताया कि शिक्षार्थियों की माँग के अनुसार इस साल 40 की बजाय 80 बच्चों का कोर्स करवाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने बताया कि अगले साल से नए कोर्स और एस.सी., बी.सी., और अल्पसंख्यक एवं कमज़ोर वर्गों की सीटें बढ़ाई जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here