Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal गैस एजेंसियों में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने को उमड़ रही भीड़, विभाग ने दी व्यवस्था...

गैस एजेंसियों में मोबाइल नंबर अपडेट करवाने को उमड़ रही भीड़, विभाग ने दी व्यवस्था सुधारने की हिदायत

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इसकी वजह यह है कि  अब ग्रामीण क्षेत्रों में ही गैस बुकिंग के बाद ही मिल पाएगी। इसके लिए उपभोक्ता को अपना मोबाइल नंबर गैस कॉपी रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ लिंक करवाना जरूरी है। इसी नंबर पर बुकिंग के बाद ओटीपी आएगा जिसे बताने पर ही गैस सिलेंडर की डिलिवरी होनी है।

Advertisements

 इस बारे में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने जिला में कार्य कर रही सभी गैस एजेंसियों के प्रभारियों एवं मालिकों को निर्देश दिए हैं कि वे उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबरों को प्राथमिकता के आधार पर अपडेट करें, ताकि उपभोक्ताओं को आसानी से गैस की डिलीवरी हो सके। जिला नियंत्रक ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए गैस एजेंसियों के काउंटर पर भीड़ उमड़ने तथा आम लोगों को असुविधा की शिकायतों को देखते हुए गैस एजेंसी संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को बुजुर्गों और महिलाओं सहित सभी उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई भी शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here