भाजपा नेता संदीप दायमा का गुरद्वारों और मस्जिदों को उखाड़ फैंकने का बयान अति शर्मनाक: जावेद खान 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्व धर्म पार्टी की एक मीटिंग पंजाब उप-प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजपा नेता संदीप दायमा द्वारा गुरद्वारों और मस्जिदों को उखाड़ फैंकने के नफरत भरे धटिया बयान की कड़ी निंदा की। जावेद खान ने कहा कि जिस वक्त संदीप दायमा ने राजस्थान में एक चुनावी रैली के दौरान यह विवादित बयान दिया तब यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्टेज पर उपस्थित थे। बड़े शर्म की बात है कि भारत के सबसे बड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री भी इस धटिया बयान पर तालियां बजा रहा था। उन्होने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का पद एक संवैधानिक पद है तथा मुख्यमंत्री किसी एक जात यां धर्म का नहीं होता बल्कि समूह जनता का होता है।  जैसे जैसे चुनाव नज़दीक आ रहे हैं।

Advertisements

भाजपा के नेता देश में नफरत का माहौल बना कर लोगों को उकसा रहे हैं। भाजपा नेता चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं और अंग्रेजों की फूट डालो और राज करो की नीति अपना कर देश के टुकड़े-टुकड़े करने में लगे हुए हैं। जनता के असली मुद्दों जैसे कि महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यव्स्था से ध्यान भटका कर कभी हिन्दु मुसलमान तो कभी हिन्दु सिक्खों के मुद्दे उठा कर देश में दंगे करवाना चाहते हैं। इस अवसर पर जावेद खान ने जनता से अपील की कि वे भाजपा के इन धटिया मंसूबों को कामयाब न होने दे तथा आपसी भाईचारा बनाये रखे। इस अवसर पर जिला यूथ प्रधान जग्गा पहलवान, मोहित शर्मा सिटी प्रधान, पिंकेश्वर राये, मनी ठाकुर, मनजीत सिंह तथा विक्की आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here