Sunday, October 25, 2026
Home Himachal ऊहल स्कूल के दो छात्रों का चयन जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ

ऊहल स्कूल के दो छात्रों का चयन जूडो की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश  शर्मा । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल के दो छात्रों का चयन राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए अंडर.14 जूडो में हुआ है, इससे स्कूल में उल्लास का माहौल है। स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊहल के पांच खिलाड़ियों प्रिया, निहारिका, अक्षय, कुशल व लक्ष्य ठाकुर ने अंडर-14 पुरुष व महिला की राज्य स्तरीय खेलों में बीते दिनों बिलासपुर में भाग लिया था।

Advertisements

बेहतर प्रदर्शन के करते हुए प्रिया व कुशल ने गोल्ड मेडल तथा निहारिका ने कांस्य पदक हासिल किया था । जिनमें से प्रिया व कुशल का चयन राष्ट्रीय स्कूली खेलों के लिए हुआ है, इसका आयोजन 15 से 19 नवंबर तक जम्मू में होगा। उन्होंने बताया कि जूडो कोच सुशील चौहान व छात्रों की अथक मेहनत व प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है तथा परिजनों को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here