Thursday, October 22, 2026
Home National लद्दाख के हनले में देश की पहली नाइट स्काई सेंचुरी होगी तैयार,...

लद्दाख के हनले में देश की पहली नाइट स्काई सेंचुरी होगी तैयार, प्रधानमंत्री करेंगे उद्धाटन

लद्दाख (द स्टैलर न्यूज़), पलक। राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र ने कहा कि लद्दाख के हनले में जल्द ही दक्षिण पूर्व एशिया की पहली नाइट स्काई सेंचुरी बनकर तैयार हो जाएगी। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली में ‘लद्दाख का गौरव’ फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि मेरी पूरी कोशिश है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नाइट स्काई सेंचुरी का उद्धाटन करें।

Advertisements

इसके लिए हमने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय व वैज्ञानिक अनुसंधान परिषद की ओर से प्रधानमंत्री से आग्रह किया है। बता दें कि लेह जिले के हनले में 1,073 वर्ग किलोमीटर में फैला नाइट स्काई सेंचुरी चांगथांग वन्यजीव अभयारण्य के भीतर स्थित है। समुद्र तल से करीब 4500 मीटर की ऊंचाई पर हनले में भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान के भारतीय खगोलीय वेधशाला में दुनिया की दूसरा सबसे ऊंची आप्टिकल टेलीस्कोप लगाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here