Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur एसडीएम कार्यालय मे ईवीएम वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट मशीन का स्थापित किया...

एसडीएम कार्यालय मे ईवीएम वोटिंग मशीन तथा वीवीपैट मशीन का स्थापित किया डेमोंसट्रेशन केंद्र

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र 043 के चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-कम-एसडीएम प्रीत इंदर सिंह बैंस ने आज तहसील परिसर होशियारपुर में स्थित एसडीएम कार्यालय मे ई. वी. एम.वोटिंग मशीन तथा वी.वी.पैट. मशीन का डेमोंसट्रेशन केंद्र स्थापित किया ताकि लोग इनके बारे में अपनी आशंकाओं को दूर करके पूरी तरह से जागरूक हो सके। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लोग जहां जाकर ईवीएम मशीन को लेकर पाई जाने वाली हर प्रकार की अपनी आशंकाओं को दूर कर सकेंगे। उन्होंने कहा की यह मशीने पूरी तरह से सुरक्षित है तथा इसके साथ किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की जा सकती।

Advertisements

जो मतदाता जिस  भी निशान पर बटन दबाएगा उसका वोट उसी को जाएगा। उन्होंने कहा कि लोग इस मशीन के द्वारा डमी वोट करके इसकी पारदर्शिता को जांच सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा जल्द ही विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग एरिया में जागरूकता  वैन चलाई जाएगी जिसके द्वारा लोगों को मतदान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। इस मौके पर चुनाव कानूनगो हरप्रीत कौर, दीपक कुमार, लखबीर सिंह, जूनियर सहायक कुलदीप राय, सुपरवाइजर अमित शर्मा तथा नोडल अधिकारी ई. वी.एम. नवनीत सिंह भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here