Monday, October 12, 2026
Home Jammu & Kashmir राजौरी में तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद

राजौरी में तलाशी के दौरान हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू/राजौरी (द स्टैलर न्यूज़), अनिल भारद्वाज। सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राजौरी जिले के नौशहरा क्षेत्र में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया।

Advertisements

अधिकारी ने बताया कि पतरारी राजल कोट के जंगल में जम्मू-कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सफेद कपड़े में लिपटी एक पिस्तौल, 9 एमएम पिस्तौल के 8 कारतूस और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। सफेद कपड़े पर ब्लेक मार्कर के साथ 786 चांद तारा चिन्ह बनाया हुआ था। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here