Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur भारतीय मानक ब्यूरो ने दसूहा में लगाया जागरुकता कैंप

भारतीय मानक ब्यूरो ने दसूहा में लगाया जागरुकता कैंप

हाजीपुर/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) बलराज सिंह के सहयोग से भारतीय मानक ब्यूरो (उपभोक्ता, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार) चंडीगढ़ शाखा कार्यालय सी.एच.बी.ओ की ओर से आज ब्लाक हाजीपुर में बी.डी.पी.ओ विक्रम के नेतृत्व में जागरुकता कैंप का आयोजन करवाया गया। इस मौके पर एस.ई.पी.ओ ब्लाक दसूहा के सहयोग से 60 सरपंचों, पंचों व समिति सदस्यों ने शमूलियत की। इस मौके पर गांवों के लिए बी.आई.एस मानकों के विकास के बारे में पत्रिका, फ्लायर व कृषि से संबंधित जानकारी भागीदारों में बांटी गई ताकि उनके रोजाना जीवन के साथ-साथ कृषि सैक्टर के ज्ञान में वृद्धि की जा सके। इस समागम के दौरान भागीदारों को विकास गतिविधि, निजी जरुरतों या खेतों में सिंचाई ोत बनाते समय मानक सामान खरीदने के लिए मानक की महत्ता के बारे में परिचित करवाया गया।

Advertisements

भागीदारों ने बी.आई.एस केयर एप को भी डाउनलोक किया व असली आई.एस.आई मार्क की प्रमाणिकता की पुष्टि करने के लिए इस एप का प्रयोग करना सीखा ताकि रोजाना जीवन में मानकों के बारे में उनके ज्ञान में वृद्धि की जा सके। कार्यक्रम के दौरान बड़ी गिनती में महिला पंचायत सदस्यों ने हाल मार्किंग व बी.आई.एस केयर एप पर चर्चा में उत्साह से हिस्सा लिया। भागीदारों ने बड़े जोश के साथ ‘जागो ग्राहक जागो’ का नारा भी लगाया। भागीदारों ने वर्कशाप के दौरान प्राप्त की जानकारी का प्रभावी प्रयोग करने के बारे में अपने विचार सांझे किए।

भागीदार यह जानकर हैरान रह गए वे बी.आई.एस एप पर सीधे शिकायत कर सकते हैं और स्टैंडर्ड मार्क का दुरुपयोग की जांच कर सकते हैं। उपस्थिति ने बी.आई.एस मार्किंग व प्रमाणिकता की जांच करने के साधनों पर प्राप्त किए नए ज्ञान के बारे में प्रकाश डालने के लिए धन्यवाद किया व अपने-अपने गांवों में ऐसे अन्य प्रोग्राम करवाने की मांग की। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ विक्रम ने धन्यवाद करते हुए दलबीर सिंह सलाहकार बी.आई.एस, संजीव डडवाल रिसोर्स पर्सन व योगराज बी.आई.एस का धन्यवाद किया। इस मौक पर जिला विकास फैलो जोया सिद्दीकी, सुपरिडैंट ब्लाक हाजीपुर सोनू मसीह भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here