विपक्षी दलों द्वारा लोकतंत्र का मजाक बनाना दुर्भाग्यपूर्ण: उमेश जैन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर ने संसद परिसर में हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उप राष्ट्रपति जैसे संवैधानिक पद पर विराजमान जगदीप धनखड़ की जिस अपमानजनक तरीके से मिमिक्री करना और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का इस कृत्य में साथ देकर वीडियो बनाना शर्मनाक करार दिया है। विपक्षी दलों द्वारा लोकतंत्र मूल्यों व सवैधानिक पदों का मजाक बनाने के मामले में आज जिला भाजपा उपाध्यक्ष उमेश जैन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके जिला उपाध्यक्ष उमेश जैन ने कहा कि विपक्ष ने करोड़ों जनता की भावनाओं का अपमान किया है देश चाहता है कि, सोनिया गांधी और राहुल गांधी माफी मांगे, क्योंकि उन्होंने हमारे सर्वोच्च संवैधानिक पद का अपमान किया है।

Advertisements

कांग्रेस और INDI गठबंधन लगातार भारत को अपमान करने का काम कर रही है, क्योंकि इनके मन में भारत नहीं बल्कि इटली है इसलिए भारत के मान-सम्मान से इन्हें कोई लेना देना नहीं है। आज देश अपमानित हुआ है, इन्हें देश से माफी मांगना चाहिए। जिस तरह से राहुल गांधी और उनके साथियों ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का अपमान किया है, वह सिर्फ उनका अपमान नहीं, बल्कि देश के संवैधानिक पद का अपमान है, जाट समुदाय का अपमान है और समूचे पिछड़ा वर्ग का अपमान है। राहुल गांधी और कल्याण बनर्जी जैसे नेताओं को उनकी इस करतूत के लिए देश की 140 करोड़ जनता कभी माफ नहीं करेगी।

इस मौके जिन्दू सैनी, साहिल सांपला, अशोक कुमार शोकी, संजू अरोड़ा, सुनीता, गुरमिंदर कौर, महिंदरपाल सैनी, शिवम ओहरी, मनजिंदर सियान, शिव कुमार काकू, चिंटू हंस, शाखा बग्गा, भूषण कुमार, हरमेश लाल, राजन शर्मा, अश्वनी छोटा, सूरज शर्मा, गगनदीप सैनी, सुदामा राय, कमल सैनी, हरिकृष्ण धामी, परविंदर बजाज, अशोक शर्मा, आनद अग्रवाल, अनिल कुमार, विक्की, काकू रेवाड़ी, हर्ष कुमार, जगजीवन कुमार, जगजीत सिंह, अजय कुमार, दीपक राय आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here