Thursday, October 29, 2026
Home National कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक की हुई...

कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक की हुई मौत

सुदंरनगर (द स्टैलर न्यूज़), पलक। सुदंरनगर के चरखडी में एक कार अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में गिर जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान खूबराम पुत्र टेकचंद निवासी गांव चरखडी उपतहसील निहरी उपमंडल सुदंरनगर के रूप में हुई है।

Advertisements

युवक प्रेसी से चरखडी अपने घर आ रहा था। चरखडी पहुंचने से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर हादसा हो गया। हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही कार में आग लग गई। डीएसपी सुदंरनगर भरत भूषण ने बताया कि शव को खाई से निकाल लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here