अनुराग ठाकुर ला रहे हिमाचल के विकास  के लिए नई नई योजनाएं: अर्चना चौहान 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान ने कहा है कि केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर हिमाचल के विकास के प्रति गंभीर हैं और केंद्र से नई नई योजनाएं  प्रदेश के विकास के लिए ला  रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में  केंद्रीय जलशक्ति मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश के 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजैक्ट हेतु क्रमश: 141.76 करोड़ और 221.78 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

Advertisements

अर्चना चौहान ने बताया कि केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर नई  दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिले।  इस दौरान अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सिंचाई संबंधी 14 लघु सिंचाई परियोजनाओं और राष्ट्रीय हाइड्रोलॉजी प्रोजैक्ट की स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गजेन्द्र शेखावत का आभार व्यक्त किया।

कृषक वर्ग के लिए वरदान 

अर्चना चौहान ने इसे हिमाचल प्रदेश के कृषक वर्ग के लिए वरदान बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सदा ही हिमाचल को अपना दूसरा घर माना है, और देवभूमि के हितों की चिंता की है और सौगातें देने में कभी कोई कमी नहीं रखी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के हितों की रक्षा के लिए पहले भी कोई कमी नहीं आने दी थी, आगे भी नहीं आने देगी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here