Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम, ऑब्जर्वेशन होम व...

जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम, ऑब्जर्वेशन होम व ओल्ड एज होम का औचक दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्टः गुरजीत सोनू। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी दिलबाग सिंह जोहल ने आज चिल्ड्रन होम, स्पेशल होम, ऑब्जर्वेशन होम व ओल्ड एज होम, राम कॉलोनी कैंप, होशियारपुर का औचक दौरा किया। इस अवसर पर सी.जे.एम-कम-सचिव, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी अपराजिता जोशी भी उनके साथ थीं। इस दौरान चिल्ड्रन होम में रह रहे बच्चों से बातचीत की गई और बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से क्रिकेट का सामान दिया गया। इसके साथ ही ऑब्जर्वेशन होम, एवं स्पेशल होम में सजायाफ्ता बच्चों से उनके प्रकरणों के संबंध में चर्चा की गई। उनकी समस्याओं के साथ-साथ ऑब्जर्वेशन होम के बंदियों के मामले भी सुने गये। इन बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से योगा मैट दिए गए।
 
इसके अलावा उन्होंने ओल्ड एज होम के बुजुर्गों का हाल जाना और उन्हें सरबत दा भला ट्रस्ट के सहयोग से खाने का सामान दिया गया। इस मौके पर स्पेशल होम के सुपरिंटेंडेंट नरेश कुमार और ऑब्जर्वेशन होम के सुपरिंटेंडेंट पुनीत कुमार, सरबत दा भला ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष आज्ञापाल सिंह साहनी, मास्टर सुरजीत सिंह सचिव, डॉ. रोजी और पवन कुमार मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here