पंजाब खेल के क्षेत्र में सबसे अग्रणी राज्य के तौर पर उभरेगा: जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश को फिर से खेलों में अग्रणी बनाने के लिए सार्थक कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में खेल संस्कृति और अच्छे खिलाड़ी पैदा करने के लिए इसकी शुरुआत गांव स्तर से करते हुए जहां खिलाडिय़ों को ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ के माध्यम से प्रदेश स्तर तक पहचान दिलवाई गई वहीं गांवों में बहुउद्देयीय खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। वे आज दसूहा के गांव झिंगडक़लां में 22 लाख रुपए की लागत से बने बहुउद्देशीय खेल मैदान का उद्घाटन करने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक दसूहा कर्मबीर सिंह घुम्मण, एस.डी.एम दसूहा लाख प्रदीप सिंह बैंस भी मौजूद थे।

Advertisements

डिप्टी स्पीकर ने कहा कि दसूहा में विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मण के नेतृत्व में गांव स्तर पर लगातार खेल पार्के बनाई जा रही है जो कि एक अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए गांवों में बन रहे मल्टीपर्पज स्पोर्टस पार्क महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव झिंगडक़लां में बने मल्टीपर्पज स्र्पोट्स पार्क में फुटबाल ग्राउंड, वार्किंग पाथ, चिल्ड्रन पार्क, ओपन एयर जिम, सीटिंग हट्ज, फुटलाइटिंगस, हाई मास्ट लाइट, ग्रास टर्फ व घास की संभाल के लिए स्प्रींकल सिस्टम भी पार्क में लगा है।

जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने कहा कि ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ ने गांव स्तर पर खिलाडिय़ों को आगे आने का मौका मिला है। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार खिलाडिय़ों की बुनियादी जरुरतों पर फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार का मुख्य फोकस खेल, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों तक सुविधाएं पहुंचाना है। इस मौके पर उन्होंने गांव की धर्मशाला को 2 लाख रुपए देने की घोषणा भी की। इस मौके पर बी.डी.पी.ओ. धनवंत सिंह रंधावा, सरपंच गुरचरण सिंह, जसकरन सिंह, हनी गिल, संदीप सिंह, संतोख सिंह तोखी, अमरप्रीत सिंह खालसा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here