Saturday, October 24, 2026
Home Latest अनीता ठाकुर को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने पर...

अनीता ठाकुर को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने पर प्रसन्नता की लहर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। विकासखंड नादौन की भदरोल पंचायत प्रधान एवं भाजपा नेत्री अनीता ठाकुर को भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा में प्रसन्नता की लहर है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने अनीता ठाकुर को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त करते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण उम्मीद है कि अनीता संगठन को आगे बढ़ाने तथा मजबूती के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।

Advertisements

अपनी नियुक्ति पर अनीता ठाकुर ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल, महिला मोर्चा अध्यक्ष वंदना ठाकुर सहित समस्त शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन ने उन्हें प्रदान की है वह पूरी निष्ठा से इसका निर्वहन करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here