Sunday, October 18, 2026
Home Chandigarh मुख्यमंत्री द्वारा सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की मौत पर दुख व्यक्त

मुख्यमंत्री द्वारा सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की मौत पर दुख व्यक्त

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को होशियारपुर के नज़दीक सड़क हादसे में तीन पुलिस मुलाजिमों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुये उनके परिवारों को दो-दो करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया। 

Advertisements

यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क हादसे में पुलिस मुलाजिमों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण बात है और यह राज्य के लिए और पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ा घाटा है। उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि में से एक-एक करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा एक्स-ग्रेशिया के तौर पर दिए जाएंगे, जबकि एक-एक करोड़ रुपए के बीमे की अदायगी एच. डी. एफ. सी. बैंक द्वारा की जायेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पुलिस मुलाजिमों के परिवारों को वित्तीय सहायता, राज्य सरकार की सैनिकों (हथियारबंद बलों, अर्ध सैनिक बलों और पुलिस मुलाजिमों) और उनके परिवारों की भलाई यकीनी बनाने की वचनबद्धता के मुताबिक है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here