Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh खेल मंत्री मीत हेयर ने कबड्डी खिलाड़ी और कोच देवी दयाल के...

खेल मंत्री मीत हेयर ने कबड्डी खिलाड़ी और कोच देवी दयाल के निधन पर किया दुख व्यक्त

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कबड्डी के महान खिलाड़ी और कोच देवी दयाल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। देवी दयाल जो 76 वर्षों के थे, का बीती शाम निधन हो गया। मीत हेयर ने अपने शौक संदेश में कहा कि कबड्डी खेल को देवी दयाल का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। कबड्डी खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक लेजाने का श्रेय उनको जाता है। उनके चल जाने से कबड्डी खेल को अपूर्णीय घाटा पड़ा है। 

Advertisements

खेल मंत्री ने कहा कि देवी दयाल ने बतौर खिलाड़ी देश और विदेश में नाम चमकाने के बाद खेल विभाग में बतौर कोच और खेल अफ़सर कबड्डी खेल की भी लम्बी सेवा की। वह खेल विभाग से 2005 में खेल अफ़सर सेवा मुक्त हुए थे। उन्होंने उच्च विद्या भी हासिल की और खिलाड़ियों के लिए प्रकाश स्तंभ बने।  मीत हेयर ने परिवार के साथ दुख सांझा करते हुये वाहिगुरू के समक्ष अरदास की कि देवी दयाल की आत्मिक रूह को अपने चरणों में निवास बख्शे और पीछे रहे परिवार और खेल प्रेमियों को ईश्वरीय आदेश मानने का हौंसला प्रदान करे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here