Monday, October 19, 2026
Home National अयोध्या लेजाए जा रहे पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग

अयोध्या लेजाए जा रहे पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग

तामिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़), पलक। तामिलनाडु से अयोध्या लेजाए जा रहे पटाखों से भरे ट्रक में आग लग जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी मुताबिक उत्तर प्रदेश में रात के समय पटाखों से भरे ट्रक में आग लग गई थी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रक अयोध्या जा रहा था लेकिन उन्नाव के पूर्वा कोतवाली के खरगी खेड़ा गांव में देर रात इसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाए जाने से पहल लगभग तीन घंटों तक ट्रक जलता रहा था। ट्रक को आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गणीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने तरफ से आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here