
कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़) गौरव मढ़िया । करीब तीन घंटें और पांच कि.मी तक एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम जय श्रीराम के उत्साही नारों से शहर गूंज रहा था। मौका था राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पहले शहर में हिन्दू संगठनों द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का हिंदू समाज 22 जनवरी को श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व विशाल शोभायात्रा में सम्मिलित हुआ। शोभायात्रा इतनी विशाल थी कि उसका आरंभिक सिरा मणि महेश मंदिर और अंतिम सिरा जलोखना चौंक के पास था।ऐसा प्रतीत हो रहा था कि स्वतःस्फूर्त समग्र हिंदू समाज सड़क पर आ गया है। क्या बच्चे, क्या बुजुर्ग, क्या महिलाएं ठंड की परवाह किसी को नहीं थी। 500 वर्षों के संघर्ष के उपरांत और तीन लाख लोगों के बलिदान के उपरांत होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्व होने वाली शोभायात्रा में मातृशक्ति सबसे आगे थी। हर समाज से जुड़ी हुई मातृ शक्ति एवं पुरुष शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों के लोग अपनी उपस्थिति से यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। जिले के विभिन्न कोने से आए हुए लोग यात्रा में उपस्थित थे। जो लोग यात्रा में सम्मिलित नहीं थे, वह अपने छतों से पुष्प वर्षा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कर रहे थे। यात्रा का मुख्य आकर्षण यात्रा में सम्मिलित झांकियां और बच्चों द्वारा बजाया जा रहा बैंड था।

यात्रा का आरंभ श्री मणि महेश मंदिर से श्री राम के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन से हुआ।हिन्दू नेता दीपक मदान, संदीप पंडित,अनिल शुक्ला और रमन मल्होत्रा ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण लाखों लोगों के बलिदान के उपरांत आया है।हम सभी सौभाग्यशाली है जो इस क्षण के साक्षी हैं। भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा से समस्त हिंदू समाज में अपार उत्साह और प्रसन्नता है।मंदिर निर्माण के लिए तमाम आहुतियां आज सफल हुई है। राम के प्रति समर्पण की आस्था आज दृष्टिगत हो रहा है। इस दौरान पुलिस प्रसाशन यात्रा के हर रुत पर अपनी दृष्टि बनाए हुए थे।पूरी यात्रा में जगह जगह आतिशबाजी चलाकर अयोध्या में होने जा रही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का जशन मनाया गया।यात्रा के संचालन रामन मल्होत्रा, दीपक मदान, संदीप पंडित,अनिल शुक्ल ने बताया कि शोभायात्रा शहर की सभी धार्मिक,सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से आयोजित की गई,जिसमें नगर में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर शोभायात्रा का माता, बहनों, नौजवान और बुजुर्गों ने पुष्प वर्षा व खानपान के स्टाल लगाकर जोरदार स्वागत किया। अलग-अलग प्रांत से ढोल नगाड़े, बैंड बाजे, ताशा पार्टियों ने शोभायात्रा में भाग लिया।लगभग 200 वाहनों से युक्त इस शोभायात्रा को सहयोग करने के लिए श्री राम लीला कमेटी, सभी मंदिर कमेटिया, सनातन धर्म सभा,भारत विकास परिषद,लायंस क्लब,ब्राह्मण सभा भगवान परशुराम सभा, शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे, शिव सेना बाला साहिब ठाकरे शिंदे ग्रुप,विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, भाजपा महिला मोर्चा, भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा,कांग्रेस पार्टी, अकाली दल पार्टी, आम आदमी पार्टी, भगवान वाल्मीकि नौजवान सभा,सेवा भारती एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित राष्ट्रीय सनातन धर्म के कार्यकर्ताओं समेत हजारों की संख्या में महिला पुरुषों ने शोभायात्रा में भाग लिया।
शोभायात्रा में विश्व हिन्दू परिषद के नरेश पंडित,जोगिन्दर तलवाड़,मंगत राम भोला,राजू सूद,ओमप्रकाश कटारिया,बजरंग दल के जिला प्रधान जीवन प्रकाश वालिया,आनंद यादव,चंदन शर्मा,चंद्रमोहन भोला,मोहित जस्सल,हल्का विधायक राणा गुरजीत सिंह,मनोज भसीन,गरिस भसीन,दीपक सलवान, वीणा सलवान,कुलदीप सिंह,कर्ण महाजन,आप की हल्का इंचार्ज मंजू राणा,अकाली दल के हल्का इंचार्ज एचएस वालिया,एडवोकेट परमजीत सिंह,भाजपा जिला प्रधान रणजीत सिंह खोजेवाल, यूथ भाजपा जिला प्रधान सन्नी बैंस,पूर्व पर्षद चेतन सूरी,नरेश गोसाईं,अशोक अरोड़ा, दीपक सलवान,शिव सेना उद्धव बाला साहिब ठाकरे के प्रदेश प्रवक्ता ओमकार कालिया,योगेश सोनी,धरमिंदर काका,राजिंदर वर्मा,शिव सेना शिंदे ग्रुप के जिला प्रधान मुकेश कश्यप, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमेन गुरपाल सिंह इंडियन,कंवर इक़बाल सिंह,गुरशरण सिंह कपूर, परमिंदर सिंह ढोट,राजेश पासी,शाम सुंदर अग्रवाल, रोशन लाल सभरवाल,परषोतम पासी, एडवोकेट पियूष मनचंदा, ईशा महाजन, रिंपी शर्मा,अश्वनी तुली,विक्की गुजराल, अवि राजपूत, संदीप वालिया,आल इंडिया आंतकवाद विरोधी फ्रंट के प्रदेश उपप्रधान लाली भास्कर,आरएसएस के बलविंदर सिंह,विकास बजाज, अशोक गुप्ता, अनरुद् जी मंदिर धर्म सभा के विजय खोसला, भगवन वाल्मीकि नौजवान सभा के प्रधान कोमल सहोता, डा.रणवीर कौशल, नरेश सेठी, बाबा बल्ली, नरिंदर, सुखविंदर सिंह बब्बर पंछी, मां वीना शर्मा आदि उपस्थित थे।












