Thursday, October 22, 2026
Home Latest अंतरिक्ष में कैसा दिख रहा है अयोध्या में बना रामलला का मंदिर,...

अंतरिक्ष में कैसा दिख रहा है अयोध्या में बना रामलला का मंदिर, इसरो ने सैटेलाइट द्वारा जारी की तस्वीरें

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), पलक। इसरो ने 21 जनवरी को सैटेलाइट के द्वारा अयोध्या में बने श्रीराम मंदिर की तस्वीर जारी की। यह तस्वीर कार्टोसैट-2 सीरीज की एक सैटेलाइट द्वारा ली गई है। आपको बता दें कि इस सीरीज में सात सैटेलाइट्स है। इन सैटेलाइट्स का इस्तेमाल चीन के साथ सीमा संघर्ष के दौरान भी किया गया था। यह सैटेलाइट अंतरिक्ष से जमीनी विकास के लिए नक्शा बनाने में मदद करते है।

Advertisements

सैटेलाइट द्वारा ली गई तस्वीर में देख सकते है कि इसमें सिर्फ श्रीराम मंदिर ही नहीं दिख रहा बल्कि अयोध्या का बड़ा हिस्सा देखने को मिल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिमोट सेंसिंग सीरीज़ के सैटेलाइट के जरिए राम मंदिर की उक्त तस्वीरें ली गई है। वर्तमान में अंतरिक्ष में 50 से अधिक उपग्रह हैं। उनमें से कुछ का रिज़ॉल्यूशन एक मीटर से भी कम है। इन तस्वीरों को भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी के हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय रिमोट सेंसिंग सेंटर ने प्रोसेस्ड किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here