Sunday, October 25, 2026
Home International यूक्रेन के 65 युद्धबंदियो को लेकर जा रहा रुसी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

यूक्रेन के 65 युद्धबंदियो को लेकर जा रहा रुसी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश

रुस (द स्टैलर न्यूज़), पलक। यूक्रेन के 65 युद्धबंदियो को लेकर जा रहा रुसी एयरक्राफ्ट क्रैश हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। इसकी दुर्घटना की एक विडियों में दिखाया जा रहा है कि विमान तेजी से ऊंचाई खो है और सीधे जमीन की ओर जा रहा है। इस सबंधी एएफपी ने मॉस्को के रक्षा मंत्रालय के हवाले से बताया कि मॉस्को के समयानुसार सुबह लगभग 11 बजे एक IL-76 विमान नियमित उड़ान के दौरान बेलगोरोड क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें कहा गया कि प्लेन पर यूक्रेनी सेना के 65 पकड़े गए सैनिक थे, जिन्हें अदला-बदली के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था। इसके साथ चालक दल के छह सदस्य और तीन एस्कॉर्ट भी थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here