Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh पुलिस के तीन पीपीएस आधिकारियों सहित 14 अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी प्रति शानदार...

पुलिस के तीन पीपीएस आधिकारियों सहित 14 अधिकारियों/कर्मचारियों को ड्यूटी प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्यमंत्री मैडल से किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब सरकार की सिफ़ारिशाें पर पंजाब के राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस- 2024 मौके ड्यूटी प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्य मंत्री मैडल के साथ सम्मानित किए जाने वाले पंजाब पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों के नाम की घोषणा की है। ड्यूटी प्रति शानदार समर्पण के लिए मुख्य मंत्री मैडल के साथ सम्मानित किए जाने वाले 14 पंजाब पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों में तीन पीपीएस अधिकारी, एसएसपी जालंधर देहाती मुखविन्दर सिंह भुल्लर, कमांडैंट आरटीसी जालंधर मनदीप सिंह और डीएसपी डिटैक्टिव एसएएस नगर गुरशेर सिंह शामिल है और अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों में इंस्पेक्टर हरविन्दर सिंह, इंस्पेक्टर सिमरजीत सिंह, एसआई मुखविन्दर सिंह, एसआई भुपिन्दर सिंह, एसआई मेजर सिंह, एसआई जसजीत सिंह, एसआई गुरविन्दर सिंह, एसआई गुरमुक्ख सिंह, एसआई अमनदीप वर्मा, एएसआई महिन्द्रपाल सिंह और सीनियर कांस्टेबल प्रभदीप सिंह शामिल है। 

Advertisements

अवार्ड विजेताओं को बधाई देते डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने पंजाब पुलिस के अधिकारियों/ कर्मचारियों की सेवाओं को मान्यता देने के लिए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान का नेतृत्व वाली राज्य सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान पुलिस बल को और समर्पण और लगन से काम करने के लिए उत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here