राजनीति संभावनाओं का खेल है, उचित समय पर उचित फैसला लिया जाएगा: राजेंद्र राणा 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विकास विधायक निधि को रोके जाने तथा सत्तापक्ष के कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा द्वारा इस पर एतराज जाहिर करने के बाद विधायक निधि बहाल होने के बाद अब एक और विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। राजेंद्र राणा इस वीडियो में एक सामाजिक कार्यक्रम में मीडिया से औपचारिक बातचीत करते नजर आ रहे हैं। राजेंद्र राणा के मुताबिक राजनीति संभावनाओं का  खेल है जिसमें संभावनाएं हमेशा ओपन रहती है। उन्होंने  इस बात से इंकार किया कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं और इस बारे में धूमल या अनुराग से उनकी मुलाकात हुई।  उन्होंने कहा कि भविष्य के गर्व में क्या है , वह इस बारे अभी कुछ नहीं बताएंगे।तीन बार हराए सशक्त प्रतिद्वंदी 

Advertisements

आपको बता दे कि सुजानपुर से राजेंद्र राणा तीसरी बार  विधायक बने हैं। पहली बार उन्होंने महिला कांग्रेस की तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष अनीता राणा को रिकार्ड मतों से हराया। दूसरी बार राणा ने भाजपा का सीएम चेहरा घोषित प्रेम कुमार धूमल को हराकर राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थी । तीसरी बार राणा ने धूमल और अनुराग के  चहेते भाजपा उम्मीदवार कैप्टन रणजीत सिंह को हराया।  सुक्खू मंत्रीमंडल में उन्हें मंत्री पद का सशक्त दावेदार माना गया था। सुक्खू मंत्रीमंडल का दो बार विस्तार होने बावजूद राजेंद्र राणा को मंत्री नहीं बनाया गया जबकि सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस हाई कमान उन्हें इस बारे में तैयार था। अब मंत्रीमंडल में केवल एक पद मंत्री का खाली है। 

राणा के बगावती बयानों पर नजर

ऐसे में राजेंद्र राणा के बगावती तेवर हिमाचल की राजनीति को कड़ाके की ठंड में भी गर्माहट दे रही है।  हाल ही में उनके बेटे अभिषेक राणा द्वारा कांग्रेस के सोशल मिडिया सेल के चेयरमैन पद से इस्तीफा भी चर्चा में है। राजनीतिक पंडित राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा , होशियार सिंह  जैसे विधायकों के बयानों के कई अर्थ निकाल रहे है। लोकसभा चुनावों के आसपास हिमाचल में सत्तापक्ष और विपक्ष में शतरंज की कई गोटियां फिट होने की संभावनाओं से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here