Tuesday, October 27, 2026
Home Latest लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का कत्ल, शव को जलाकर नहर किनारे...

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर का कत्ल, शव को जलाकर नहर किनारे फेंका, बंबीहा गैंग ने ली जिम्मेदारी

यमुनानगर (द स्टैलर न्यूज़), पलक। यमुनानगर में लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के शूटर का कत्ल कर दिया गया। कत्ल करने के बाद शूटर राजन के शव को जला दिया गया। शव का केवल सिर ही बचा हुआ था। शरीर का बाकी हिस्सा जल गया है। जानकारी अनुसार शूटर राजन लॉरेंस गैंग सें संबंधित था। इस सबंधी परिवारिक मैंबरों ने बताया कि राजन पिछले 1 साल से लापता था। आरोपी पर पहले कई मामले दर्ज हैं।

Advertisements

पुलिस जांच में सामने आया है कि राजन के पहले हाथ पांव बांधे गए, फिर उसे गोलियां मारी गई है। उसके बाद उसे जलाकर नहर के पास फेंक दिया गया। इस कत्ल की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी। अर्श डल्ला ने फेसबुक पर हत्या की जिम्मेदारी ली है। पुलिस इंस्पेक्टर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जली हुई लाश की सूचना मिली थी, जिसकी पहचान कुरुक्षेत्र के राजन के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि हत्या किसने की है, यह अभी पता नहीं चला है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here