Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur 6 दिवसीय पहली काउंसलिंग 13 फरवरी तक जारी रहेगी: संजीव गौतम

6 दिवसीय पहली काउंसलिंग 13 फरवरी तक जारी रहेगी: संजीव गौतम

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। प्राइमरी अध्यापक बनने के लिए जरूरी डीएलडी (एलिमेंट्री ट्रेंड टीचर्स ट्रेनिंग) के दाखिले के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया मंगलवार को प्रदेश के 17 डाइट सेंट्रो में शुरू हो गई। प्रिंसिपल इंजीनियर संजीव गौतम के अध्यक्षता में शुरू हुई काउंसलिंग 13 फरवरी तक जारी रहेगी। यह काउंसलिंग सेशन 2023-2025 के दाखिले के लिए की जा रही है। होशियारपुर अज्जोवाल डायट सेंटर में पहले दिन पंजाब की मेरिट के अनुसार 6 उम्मीदवारों ने भाग लिया जिनको उनके मनपसंद स्टेशन आलोट किए गए। जिला शिक्षा एवं सिखलाई संस्थान के प्रिंसिपल इंजीनियर संजीव गौतम ने बताया कि यह 6 दिवसीय पहली काउंसलिंग 13 फरवरी तक जारी रहेगी ।

Advertisements

उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से दाखिले संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है विभागीय हिदायत व अपने ग्रुप के अनुसार काउंसलिंग स्थान पर कैंडिडेट जरूरी दस्तावेज लेकर हाजिर हो। M.I. S  कोऑर्डिनेटर अमित कुमार ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान ई गवर्नेंस को लागू करते हुए सभी सेवाएं व सुविधाएं पारदर्शी एवं ऑनलाइन मुहैया करवाई जा रही हैं। इस तरीके से दाखिला प्रक्रिया को बहुत ही आसान करते हुए ऑनलाइन तरीके से किया जा रहा है। वही मौके पर उन्हें दाखिला पत्र भी शॉप पर जा रहे हैं। दाखिला प्रक्रिया के द्वारा लेक्चर सतवंत कौर, लेक्चर शिखा, अमित कुमार रमसा, दिनेश कुमार, रजनीश कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here