बिना किसी रंगभेद जातिभेद के सभी को वोट का अधिकार: संजीव अरोड़ा

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। भारत विकास परिषद की एक बैठक जिला प्रधान राजेंद्र मोदगिल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें परिषद के सदस्यों को आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर भारत विकास परिषद के प्रांतीय कनवीनर संजीव अरोड़ा तथा होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र के सहायक स्वीप नोडल अधिकारी लेक्चरर संदीप कुमार सूद विशेष तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर संजीव अरोड़ा ने कहा कि भारतीय संविधान ने हमें वोट का अधिकार दिया है। जिसका हमें मतदान के समय उपयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में करोड़ों लोग हर चुनाव में मतदान करते हैं, जहां पर मतदान के बल पर ही सरकारों का गठन होता है।

Advertisements

लैक्चरर संदीप सूद ने लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित

पूरा विश्व भारत की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को देखता है, जहां पर सभी नागरिकों के वोट एक समान है और बिना किसी रंगभेद जाति भेद के सभी को वोट का अधिकार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद दूसरे सामाजिक संगठनों से भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके अधिक से अधिक लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध करेगी। इस मौके पर सहायक स्वीप नोडल अधिकारी संदीप सूद ने कहा कि होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव रजिस्ट्रेशन अधिकारी-कम -एसडीएम प्रीतइंदर सिंह बैंस तथा चुनाव कानूगो मैडम हरप्रीत कौर के मार्गदर्शन में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ई वी एम द्वारा किया गया मतदान पूरी तरह से सुरक्षित है, इसके साथ छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। उन्होंने परिषद के सदस्यों से अनुरोध किया कि वह दूसरे लोगों को भी मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here