पुष्पेंद्र वर्मा ने सरकार की नीतियों से जनता को करवाया अवगत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । लोकसभा चुनाव में आम जन के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू  के हाथों को जनता मजबूत करेगी। यह बात  ग्राम पंचायत अमनेड में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने  कही । उन्होंने लोगों के साथ नुक्कड़ सभाकर लोगों की समस्याओं के बारे में और गांव के विकास के बारे में चर्चा की। इस मौके पर पूर्व प्रधान ब्रह्मदास व वार्ड पंच शबनम नेगी ने सबसे पहले डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा का गांव में पहुंचकर उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए आने का धन्यवाद किया, और उसके बाद उन्होंने गांव की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

Advertisements

 इस मौके पर डॉक्टर वर्मा ने  कहा कि  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  जो कि एक ग्रामीण किसान परिवार से निकले हुए हैं वह आम जनता के दुख तकलीफ से भलीभांति परिचित है, उन्होंने कहा कि आर्थिक स्थिति प्रदेश की कमजोर होने के बावजूद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने 4500 करोड रुपए का आर्थिक पैकेज अपने स्तर पर हिमाचल वासियों के लिए जारी कर ,उनके घरों , रास्तों और उनके ढंगों के पुनर्निर्माण के लिए जारी किया। उन्होंने बताया कि यह  मुख्यमंत्री  की ही सोच है कि आज ग्राम स्तर पर आपदा के तहत घरों के लिए भी डंगा निर्माण करने के लिए राहत राशि दी जा रही है। उन्होंने ग्रामीणों से अनुरोध किया कि इस बार लोकसभा के चुनाव में  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह  के हाथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करना है, ताकि हिमाचलियों की आवाज दिल्ली तक बुलंद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here