कैप्टन के प्रधान बनने से पंजाब कांग्रेस सरकार बनाने की आधी सीढिय़ां चढ़ी:विधायक अरोड़ा

arora pic's

होशियारपुर। कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने और मैडम अंबका सोनी के प्रचार कमेटी के चेयरपर्सन बनाए जाने से पंजाब कांग्रेस विधान सभा चुनाव 2017 में जीत की आधी सीढिय़ां चढ़ गई है और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश का हर निवासी इस समय राहत महसूस करने लगी है। उक्त बात जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने दिल्ली में कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और मैडम अंबिका सोनी को प्रधान एवं चेयरर्सन बनने पर बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अकाली-भाजपा सरकार द्वारा जनता के साथ की जा रही धक्केशाही अब और नहीं चलेगी, क्योंकि पंजाब के बब्बर शेर कैप्टन अमरेन्द्र सिंह पुन: मैदान में उतर आए हैं और अब अकाली-भाजपा का बिस्तरा गोल होते देर नहीं लगेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता की सच्ची हितेषी है और पंजाब की जनता खुद कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना बैठी है और बड़ी ही बेसब्री से चुनाव का इंतजार करने लगी है। विधायक अरोड़ा ने कैप्टन अमरेन्द्र सिंह और मैडम अंबिका सोनी को आश्वस्त किया कि पंजाब की जनता को अकाली-भाजपा के अत्याचारों से निजात दिलाने और पंजाब में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस का हर कार्यकर्ता दिन रात एक कर देगा। इस दौरान विधायक संगत सिंह गिलजियां, विधायक रजनीश कुमार बब्बी, पवन आदिया सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here