Friday, October 30, 2026
Home Politics कांग्रेस की बनेगी सरकार, होगा सर्वपक्षीय विकास:सेठ नवदीप

कांग्रेस की बनेगी सरकार, होगा सर्वपक्षीय विकास:सेठ नवदीप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी नेता सेठ नवदीप कुमार अग्रवाल ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी और प्रदेश के हर वर्ग व क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास होगा। सेठ नवदीप ने कहा कि कांग्रेस की नीतियां विकासशील योजनाओं को बढ़ावा देंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव घोषणा पत्र में रोजगार देना व रोजगार भत्ता 25 सौ रुपये देने की जो बात कही गई है उससे पढ़ेलिखे युवाओं का हौसला बढ़ेगा तथा गरीबों का जीवन स्तर भी ऊंचा उठेगा। सेठ नवदीप ने जनता से अपील की कि वह चुनाव वाले दिन पंजे वाले बटन को दबाकर कांग्रेस को मजबूत करें और होशियारपुर से कांग्रेसी उम्मीदवार सुन्दर शाम अरोड़ा सहित अन्य कांग्रेसी उम्मीदवारों को विजयी बनाकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान डालें।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here