Sunday, October 11, 2026
Home Politics महंगे हुए तेल ने जनता का तेल निकाला:विदायक अरोड़ा

महंगे हुए तेल ने जनता का तेल निकाला:विदायक अरोड़ा

oil news photo copy

-कहा, दालों के बाद अब सरसों का तेल भी हुआ गरीब की थाली से दूर-
होशियारपुर। जब से मोदी सरकार आई है उसके बाद से ही देश की जनता पुराने दिनों को याद करने लगी है, क्योंकि मोदी राज में जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है उसके हिसाब से ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में गरीब व्यक्ति के लिए दो वक्त की रोटी भी दूर का सपना बन जाएगी। अच्छे दिनों की बात तो दूर जनता को बुरे दिनों के सपने डराने लगे हैं। पहले गरीब की थाली से दाल गायब हुई और अब सरसों के तेल ने लोगों का तेल निकाल दिया है। तेल के दाम बढऩे से लोग अपनी सब्जी को तडक़ा भी नहीं लगा पाएंगे। बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर ही तोड़ डाली है। उक्त शब्द जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं विधायक सुन्दर शाम अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि देश की जनता कांग्रेस राज को याद करके मोदी राज को कोस रही है। खाने पीने की वस्तुओं के दाम जिस प्रकार बढ़ रहे हैं वे सरकार की विफलता की निशानी हैं। विधायक अरोड़ा ने कहा कि सरकार का किसी भी वस्तु के दाम पर कंट्रोल नहीं है। दाल के बढ़े दामों के चलते देश के अधिकतर लोगों की प्लेट से दाल गायब हो चुकी है और अब सरसों का तेल महंगा होने से परेशानियां और बढ़ गई हैं। सरसों के तेल में 30 प्रतिशत की वृद्धि होने से लोग इसका प्रयोग भी डर-डर कर करने को मजबूर होंगे। अब जबकि दीपावली आ रही है तो ऐसे में तेल की खप्त बढ़ जाती है और लोगों को सरसों का तेल दीपक जलाने व अन्य कार्यों के लिए चाहिए होता है। मगर दाम बढऩे से लोगों को दिए जलाने से पहले भी सौ बार सोचना पड़ेगा। विधायक अरोड़ा ने कहा कि एक तरफ पंजाब में अकाली-भाजपा सरकार ने गरीब जनता का जीना मुहाल कर रखा है तो दूसरी तरफ केन्द्र की मोदी सरकार का हर वस्तु से खत्म होता कंट्रोल आग में घी का काम कर रहा है। अगर यही हालात रहे तो वह दिन दूर नहीं जब जनता मोदी सरकार के खिलाफ खुलकर सडक़ों पर उतर आएगी। इस मौके पर पार्षद मोहन लाल पहलवान, कमल कटारिया, कुलविंदर सिंह हुंदल, सुदर्शन धीर, ध्यान चंद ध्याना, प्रदीप कुमार बिट्टू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट राकेश मरवाहा, मीडिया इंचार्ज सुमेश सोनी, हरपाल सिंह, पलविंदर सिद्धू, हरिंदर सिंह हैरी, जय प्रकाश शर्मा, परमजीत सिंह पम्मा, डा. शम्भू, अंकुर बांसल व रवि शर्मा मौजूद थे।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here