
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। जिला भाजपा अध्यक्ष विजय पठानिया के नेतृत्व में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया गया जिसमें विशेष तौर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद,मेयर शिव सूद आदि उपस्थित हुए। शहीद भगत सिंह को शहीदी दिवस पर श्रदासुमन अर्पण करने के बाद श्री सूद ने कहा कि शहीद भगत सिंह हमारे प्रेरणा स्रोत है, जिनकी शहादत की बदौलत आज हम सब भारतीय आज़ादी महसूस कर रहे है। ऐसे शहीदों को हमेशा हमारा नमन है तथा वह हमेशा हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहेंगे।

इस दौरान मेयर शिव सूद ने कहा कि नौजवानों के दिलों में बसने वाले शहीद भगत सिंह 21वीं सदी में यूथ आइकन है। देश के युवा वर्ग के साथ-साथ सभी को उनके आदर्शों पर चलकर देश की उन्नति में योगदान देना चाहिए। जिलाध्यक्ष विजय पठानिया ने कहा कि भाजपा एक देशभक्त पार्टी है जो अपने शहीदों का मान-सम्मान करना प्रथम कर्तव्य मानती है। इन महान शहीदों के शहीदी मनाना अपने आने वाली पीढिय़ों को अपनी अमीर विरासत से जोड़े रखना है। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद परमार, विजय सूद, सुरेश भाटिया, अशोक शोकी, रमेश ठाकुर मेशी, रंजीत सिंह राणा, अमरजीत लाडी, शिव कुमार काकू, विपुल वालिया, हरमेश लाल, दर्पण गुप्ता, कुलविंदर बब्बू, सैम सिकंद, रोहित वर्मा, राकेश मिंटा, रामदेव यादव, यशपाल शर्मा, राजकुमार, विक्की आदि उपस्थित थे।












