संविधान की पालना करेंगे तभी हम गण के तंत्र कहलाएंगे: संजीव कुमार

republic=day=celebration-bharat-vikas-parishad-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व में एकमात्र सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के दूसरे सबसे बड़े त्योहार गणतंत्र दिवस की जहां सभी देश वासियों को बहुत-बहुत बधाई वहीं हम सभी का यह परम कर्तव्य बनता है कि हम देश की तरक्की में योगदान डालने के लिए अपने संविधान की पालना करें। ऐसा करके ही हम गण के तंत्र होने का एहसास कर सकेंगे। उक्त विचार भारत विकास परिषद के अध्यक्ष प्रुंख समाज सेवी संजीव कुमार ने गणतंत्रता दिवस को दिपावली एवं दशहरा पर्व की तरह धूमधाम से मनाने हेतु आयोजित एक बैठक में व्यक्त किए। संजीव कुमार ने कहा कि 26 जनवरी हमें 1950 के उस गौरवमयी दिन की याद ताजा करता है जिस दिन हमें अपना संविधान मिला था व अपनी कानून व्यवस्था मिली थी। संविधान ने ही हमें आजादी से जीवन जीने और विचारों को खुलकर रखने का हक दिया है। उन्होंने कहा कि संविधान ने जहां हमें कुछ अधिकार दिए हैं वहीं हमारे देश के प्रति कुछ कर्तव्य भी हैं। जिनका पालन हमें पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करना चाहिए ताकि देश दिन दोगुणी और रात चौगुणी तरक्की कर सके।

Advertisements

इस मौके पर जिला सचिव जगमीत सिंह सेठी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजिंदर मोदगिल ने कहा कि हमें गर्व है कि हमें इस पावन धरती भारत में जन्म लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। हमारे देश ने सदैव शांति और प्यार का संदेश दिया है तथा इसलिए दुनियां की नजरें हम पर गढ़ी रहती हैं और बाहरी ताकतें हमारे भाईचारे को नुकसान पहुंचाने की फिराक में रहती हैं। उन्होंने कहा कि हमारा मजबूत संविधान एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था ही है कि हम पर बाहरी ताकतों का असर नहीं होता और हम निरंतर आगे बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर लोकेश खन्ना, तिलक राज शर्मास एच.के. नकड़ा, वरिंदर चोपड़ा, राजीव मनचंदा, एन.के. गुप्ता, मास्टर गुरप्रीत सिंह, दविंदर अरोड़ा, विनोद पसान, नवीन कोहली, दविंदर भाटिया, विपन शर्मा, संजीव खुराना व अन्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here