
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), ध्रुव नारंग। श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति द्वारा आयोजित 14 वां श्री शिव कृपा महोत्सव कार्यक्रम में प्रभात फेरी पंडित सौरव शर्मा के द्वारा पुजा अर्चना के पश्चात राजू कथूरिया की अगुवाई में श्री स्वर्णकार मंदिर में आरंभ हुई। ज़िक्र योग्य है कि प्रभात फेरी में प्रथम दिन से ही रेहड़ी की सेवा राजेंद्र चौधरी तंदूर वाले निभा रहे हैं। बम बम भोले के जयकारों के साथ प्रभात फेरी गांधी चौक से होती हुई गोगामेड़ी मोहल्ला में गोगामेड़ी के सामने पंकज कपूर के घर पहुंची। जहां पर भजन कीर्तनों ने वातावरण का माहौल शिवमय बना दिया। चाय तथा ब्रैंड पकोड़े का प्रसाद ग्रहण करके सभी श्रद्धालु प्रभात फेरी के साथ वोहरा चाप वालों के घर पहुंचे।

जहां पर प्रभात फेरी का भव्य स्वागत फूलों के साथ किया गया। भोले बाबा का गुणगान करते हुए सभी भक्तजन भोले बाबा के रंग में रंग गए। इसके पश्चात प्रभात फेरी में भक्तजन छोले पूरी तथा कड़ाही प्रसाद ग्रहण करके मन्दिर पहुंचे। आज मंदिर में मेहंदी की रसम निभाई गई जिसमें बच्चों को मेहंदी लगाकर सभी संगत में मेहंदी तथा बिंदिया बांटी गई। उसके पश्चात श्री जेटेश्वर महादेव सेवा समिति के सदस्य श्री शिव शक्ति प्रभात फेरी सेवा समिति को भोले बाबा की बारात के स्वागत का आमंत्रण पत्र देने पहुंचे। उस समय ढोल नगाड़ों के साथ बम बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। उसके प्रसाद दोनों समितियां की महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर बैठक हुई तथा भोलेनाथ के जयकारों के साथ आज की कार्यवाही संपूर्ण हुई।











