Monday, October 19, 2026
Home Chandigarh हर संसदीय सीट में जन सुझाव के लिए भाजपा ने उतारी 2-2...

हर संसदीय सीट में जन सुझाव के लिए भाजपा ने उतारी 2-2 वैन: जाखड़

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी पंजाब ने मतदाताओं के सुझाव लेने के लिए समस्त 13 लोकसभा चुनाव क्षेत्र में प्रति सीट 2 वैन भेजी। जिनमें से व्यावहारिकता की दृष्टि से उपयुक्त सुझावों को चुनाव घोषणापत्र का हिस्सा बनाया जाएगा। ये जानकारी आज भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने वैनों को झंडी दिखाने से पहले दी।

Advertisements

जाखड़ ने बताया कि इस प्रक्रिया के माध्यम से पंजाब के समस्त संसदीय क्षेत्रों की नब्ज टटोल कर जनता की भावनाओं के अनुरूप संभव हो सकने वाले कार्यों को लेकर मोदी की गारंटी दी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा स्टेट सैल्स प्रभारी रंजम कामरा भी पत्रकार सम्मेलन में मौजूद थे। उन्होंने विस्तार में बताते हुए कहा कि प्रत्येक वैन में सुझाव पेटी होगी जिसमें कोई भी मौके पर ही अपना सुझाव डाल सकता है। इसके साथ मिस्ड काल के लिए नंबर होगा जिस पर मिस्ड काल के जवाब में फोन आएगा जिसमें जनता के सुझाव रिकार्ड हो जाएंगे। इसके अलावा वाट्सैप नंबर भी होगा। इस वैन के साथ विभिन्न इकाईयों के 2-2 प्रतिनिधि साथ होंगे ताकि यदि किसी को कुछ समझने में परेशानी आए तो उन्हें मौके पर गाईड किया जा सके।

कामरा ने बताया कि इन समस्त सुझावों को पढ़-सुन कर इस पर विश्लेषण किया जाएगा। इस सारी प्रक्रिया का मकसद समस्त पंजाब के नागरिकों के मन की थाह लेना व उनकी सोच-विचार को मान्यता देना है ।  जो सुझाव नए, प्रदेश के लिए हितकारी व व्याहारिक स्तर पर माने जाने वाले होंगे उन्हें चुनाव संकल्प पत्र में शामिल कर उनको पूरा करने पर मोदी की गारंटी मिलेगी।

इस अवसर पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पार्टी अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि विधानसभा में जिस प्रकार तालाबंदी व चीख-चिल्लाहट भरा वातावरण रहा व आप तथा कांग्रेस की मिली जुली नौटंकी जनता ने देखी उससे विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिर की गरिमा को बेहद ठेस लगी है। उन्होंने कहा कि दिन दिहाड़े पंजाब में गोलीबारी से कत्लो-गारत हो रही है और मुख्यमंत्री विधानसभा को भीतर से ताला लगाने के उद्देश्य से जिस प्रकार घर से ही ताले लेकर आए उससे लगता है कि बाहर के वातावरण से वे भी घबराए हुए हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, प्रदेश महासचिव परमिंदर बराड़, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती जैस्मीन संधावालिया, और प्रदेश मीडिया प्रभारी विनीत जोशी भी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here