Sunday, October 11, 2026
Home Himachal बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत, 1 घायल

बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, 2 की मौत, 1 घायल

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट हाईवे के नजदीक दराटी पुल के पास एक दर्दनाक हादसा होने की सूचना मिली है। जहां एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर 25 मीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस घटना के बारे में सूचना दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here