Tuesday, October 13, 2026
Home National एनआईए को मिली सफलता, रामेश्वरम कैफे में धमाका करने वाले सैयद शब्बीर...

एनआईए को मिली सफलता, रामेश्वरम कैफे में धमाका करने वाले सैयद शब्बीर को किया काबू

बंगलुरू (द स्टैलर न्यूज़)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को एक बड़ी सफलता मिली है। एनआई ने बंगलुरू में रामेश्वरम कैफे में धमाके करने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया है। एनआईए के मुताबिक धमाके के अलग-अलग पहलुओं पर हो रही जांच के दौरान बेल्लारी में धमाके के मुख्य संदिग्ध से जुड़े व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि एनआईए ने ब्लास्ट मामले में संदिग्ध की तस्वीर जारी की थी। इसके बाद इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने गंभीरता से जांच के दौरान सैयद शब्बीर नाम के संदिग्ध को कर्नाटक के बेल्लारी जिले से काबू किया है।

Advertisements

सैयद शब्बीर कर्नाटक के बेल्लारी जिले के काउल बाजार इलाके का रहने वाला है। फिलहाल पूछताछ जारी है। बता दें कि 1 मार्च को बंगलुरू के रामेश्वरम कैफे में धमाका किया गया था। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए थे। जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही थी। जांच दौरान पुलिस ने कई सीसीटीवी खंगाले। जिसमें से आरोपी सैयद शब्बीर का फुटेज दिखाई दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here