Sunday, October 25, 2026
Home Himachal कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने उड़ाई नकदी

कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने उड़ाई नकदी

हमीरपुर, (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा।  कलंझड़ी माता मंदिर में चोरों ने मंदिर के गल्ले तोड़  नकदी उड़ा ली है। चोरी  की इस घटना में 15 से 20 हजार रुपए की नकदी चुरा ली है। चोरी रात को करीब 12:39 मिनट पर हुई। सीसीटीवी  कैमरों में चोरी की घटना कैद हो गई है। चोर जूतों समेत मंदिर की मूर्तियो पर चढ़े हुए नजर आए।

Advertisements

मंदिर के पुश्तैनी पुजारी अजय रांगड़ा ने चोरी की घटना की रिपोर्ट ऑनलाइन  पुलिस में दर्ज कखा दी है। पुलिस स्टेशन हमीरपुर से जांच के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई । चोरी भैरों मंदिर और हनुमान मंदिर के सामने के गल्ले तोड़ की गई। शिवरात्रि के बाद मंदिर में गल्ले खोले नहीं गए थे जिन पर चोरों की नजर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here