Thursday, October 15, 2026
Home National मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में हुई शामिल

मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में हुई शामिल

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। लोकसभा चुनाव से पहले लोकप्रिय गायिका अनुराधा पौडवाल बीजेपी में शामिल हो गई हैं। जानकारों के मुताबिक पार्टी उन्हें चुनाव के लिए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। अनुराधा पोडवाल पार्टी की स्टार चुनाव प्रचारक बन सकती हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद अनुराधा ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मैं उन लोगों से जुड़ रही हूं जिनका सनातन से गहरा नाता है। फिल्म इंडस्ट्री में गाने के बाद मैंने भक्ति गीत भी गाए हैं। जब रामलला की स्थापना हुई तो मुझे वहां गाने का मौका मिला, ये मेरा सौभाग्य था।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here