Monday, October 26, 2026
Home Latest मुकेरियां: गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ में सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल शहीद

मुकेरियां: गैंगस्टर के साथ मुठभेड़ में सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल शहीद

constable-amritpal-shaheed-hoshiarpur-mukerian-gangster-encounter

मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में अवैध हथियार की सूचना मिलने पर होशियारपुर से सीआईए स्टाफ रेड मारने पहुंचा। यहां पहुंचने पर गैंगस्टर द्वारा गोली चलने से एक सीनियर कांस्टेबल शहीद हो गए।

Advertisements

जानकारी देते हुए डीएसपी मुकेरियां विपिन कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ को अवैध असलहे की सूचना मिली थी। जिसके लिए मुकेरियां के गांव मनसूरपुर में रेड की गई। जिस दौरान राणा नामक गैंगस्टर ने पुलिस पर गोली चला दी। गोली सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह को लगी, जिसे तुरंत इलाज के लिए मुकेरियां के निजी अस्पताल में लाया गया। इलाज दौरान सीनियर कांस्टेबल अमृतपाल सिंह ने दम तोड दिया। वहीं मुकेरियां के गांव मंसूरपुर को पुलिस छावनी में तबदील कर दिया गया है। गैंगस्टर अभी तक पकड़ा गया या नहीं, इसके बारे में अधिकारियों द्वारा औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। खबर लिखे जाने तक आप्रेशन जारी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here