Wednesday, October 28, 2026
Home National डीएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र किया जारी

डीएमके ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र किया जारी

तमिलनाडु (द स्टैलर न्यूज़)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, डीएमके सांसद कनिमोझी और अन्य पार्टी नेताओं की मौजूदगी में डीएमके ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। जानकारी मुताबक डीएमके ने उत्तरी चेन्नई से कलानिधि वीरास्वामी, दक्षिणी चेन्नई से थमिझाची थंगापांडियन, मध्य चेन्नई से दयानिधि मारन, श्रीपेरुम्बुदुर से टीआर बालू, तिरुवनमलाई से अन्नादुरई, नीलगिरी से ए. राजा और थूथुकुडी लोकसभा सीट से कनिमोझी को टिकट दिया है।

Advertisements

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि डीएमके चुनाव से पहले जो अपने घोषणापत्र में कहती है, हम उसे ही करते हैं। हमारे नेताओं ने हमें यही सिखाया है। उन्होंने कहा कि जैसा कि कनिमोझी ने बताया हम पूरे राज्य में गए और विभिन्न लोगों की बातें सुनीं। यह न केवल डीएमके का घोषणापत्र है, बल्कि लोगों का घोषणापत्र है। घोषणापत्र में हमने तमिलनाडु के लिए विशेष योजनाओं की घोषणा की है और इस घोषणापत्र में हर जिले के लिए योजनाएं दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here