Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur दिमागी तौर से परेशान निशा कुमारी हुई गुम, तलाश में जुटा परिवार

दिमागी तौर से परेशान निशा कुमारी हुई गुम, तलाश में जुटा परिवार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रेलवे मंडी निवासी हरजीत सिंह की पत्नी निशा कुमारी (उमर् 35 साल) पिछले कल सायं करीब 3 व 4 बजे के बीच घर से कहीं चली गई हैं, जिनका अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। परिवार ने इस संबंधी पुलिस को भी सूचना दी है।

Advertisements

जानकारी देते हुए हरजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी जोकि दिमागी तौर पर कमजोर है और कहीं चली गई है। उन्होंने बताया कि निशा ने नीला फिरोज़ी रंग का सूट पहना हुआ है और प्रिंटड़ शाल ली हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई उन्हें देखे या उनके बारे में जानकारी रखता हो तो परिवार या थाना माडल टाउन पुलिस को इसकी सूचना दे ताकि निशा को सकुशल घर लाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here