Saturday, October 10, 2026
Home Hoshiarpur अदालत के आदेश और मानी गई मांगे लागू न करने से कर्मियों...

अदालत के आदेश और मानी गई मांगे लागू न करने से कर्मियों में निराशा का आलमः कुलवंत सैनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सेवामुक्त कर्मचारी यूनियन नगर निगम की मासिक बैठक प्रधान लाल सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में यूनियन के उपाध्यक्ष जोगिंदरपाल आदिया ने सेवामुक्त कर्मियों की मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा की और उनके हल के लिए प्रयासरत रहने की बात कही। इस मौके पर सरपरस्त कुलवंत सिंह सैनी ने कहा कि सबसे पहले पटियाला में जो 2600 बिजली कर्मियों पर लाठीचार्ज किया गया था, वह बहुत ही निंदनीय था और उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। इस प्रकार तो कोई किसी जानवर को भी नहीं मारता। नौजवानों पर लाठी चार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए और सरकार को ऐसा नियम बनाना चाहिए कि अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत कर्मियों पर ऐसा अत्याचार न हो।

Advertisements

सैनी ने कहा कि पिछले माह जो हड़ताल हुई थी, उसमें सरकार द्वारा 21 मई को फैसला किया गया था, जिसमें सरकार ने सभी मांगे मान ली थीं और 1-2 मांगों पर 30 दिन का वक्त लिया था। जिसका अब 18-19 दिन निकल चुके हैं। लेकिन सरकार द्वारा इसे लेकर कोई बैठक नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सरकार डीए व एरियर देने के लिए न तो अदालत के आदेश मान रही है और न ही यूनियनों के साथ किए गए फैसले पर खरा उतरती नजर आ रही है। जिसके चलते कर्मियों में एक बार फिर से रोष की लहर व्याप्त हो रही है। यूनियन की तरफ से उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने 20 जून से पहले मानी गई मांगे लागू न की तो कर्मचारियों को पुनः संघर्ष का रास्ता अपनाने के विवश होना पड़ेगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी आप सरकार की होगी। इस मौके पर अश्वनी शर्मा, बलविंदर सिंह, नरेश कुमार, मदन लाल, अशोक कुमार, दशरथ लाल, राम, तरलोचन सिंह, मनोज कुमार, दर्शन सिंह, हरजिंदर सिंह, सुरजीत सिंह, मोहन सिंह, हरीश कुमार, सीता राम, सुरिंदर कुमार, अश्वनी शर्मा एसडीओ सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here