Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur दयाल कमल जी महाराज ने उपस्थिति को परम दयाल पं. फकीर चंद...

दयाल कमल जी महाराज ने उपस्थिति को परम दयाल पं. फकीर चंद जी महाराज के बताए हुए सिद्धांत मनुष्य बनो पर चलने का किया आह्वान

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। मानवता मंदिर होशियारपुर के संस्थापक परम दयाल पं. फकीर चंद जी महाराज का 137वां प्रकाशोत्सव मानवता मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन परमदयाल जी महाराज द्वारा स्थापित फकीर चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ब्रह्मशंकर जिम्पा कैबिनेट मंत्री पंजाब की अध्यक्षता तथा सचिव राणा रणबीर सिंह व ट्रस्टीगणों की देख-रेख में किया गया। परमदयाल जी महाराज का जन्मोत्सव हर वर्ष एक अध्यात्मिक दिवस के रुप में मनाया जाता है। सत्संग का आरंभ करने से पहले दयाल कमल जी महाराज ने पधारे हुए सत्संगियों की उपस्थिति में बाबा जी की समाधि पर पुष्प अर्पण किए। सत्संग का आरंभ करते हुए आचार्य कुलदीप शर्मा जी ने बाबा जी के साथ अपने अनुभवों के बारे में आए सत्संगियों को बताते हुए मनुष्य बनो सिद्धांत पर चलने का आह्वान किया।

Advertisements

दयाल कमल जी महाराज ने अपने सत्संग का आरंभ परमदयाल जी महाराज के जन्मोत्सव की समस्त सत्संगी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई देते हुए किया। उन्होंने अपने प्रवचनों में बताया कि बाबा जी की शिक्षा किसी विशेष जाति व धर्म के लिए नहीं है अपितु संपूर्ण मानव जाति के लिए है। दयाल कमल जी महाराज ने आए हुए सभी सत्संगी भाई-बहनों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि परमदयाल जी महाराज की मनुष्य बनो शिक्षा पर चलने से ही मानव-जाति का कल्याण हो सकता है। इस विशाल समारोह में देश के कौने-कौने से आए सत्संगी भाई-बहन शामिल हुए। इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव राणा रणबीर सिंह ने अपने सहयोगी ट्रस्ट्रीगणों मानवता मंदिर स्कूल के बच्चों व स्कूल स्टॉफ, मंदिर के सेवादारों तथा समस्त सत्संगियों का धन्यवाद करते हुए बाबा जी के जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here