विकास क्रांति रैली ने होशियारपुर में लिखी प्रगति की नई इबारत: कैबिनेट मंत्री जिम्पा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने होशियारपुर में आयोजित विकास क्रांति रैली की बड़ी सफलता के लिए लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर के सभी लोगों का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की विकास क्रांति रैली में इतनी बड़ी संख्या में भाग लेने वाले सभी मंत्रियों, विधायकों, नेताओं और स्वयंसेवी साथियों के वह हमेशा ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि 18 नवंबर 2023 एक ऐतिहासिक दिन बन गया है और इसने होशियारपुर में प्रगति का एक नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के लोकप्रिय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान 867 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदल देंगे।

Advertisements

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता अपने पसंदीदा नेताओं का बेसब्री से इंतजार कर रही थी और लोगों की इतनी बड़ी संख्या में मौजूदगी इसका स्पष्ट प्रमाण है। ब्रम शंकर जिम्पा ने इन दोनों नेताओं को हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा होशियारपुर के विकास को हमेशा प्राथमिकता दी गई है, जिसके लिए होशियारपुर के लोग हमेशा उनके आभारी रहेंगे। उन्होंने इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए दिन-रात काम करने वाले सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों, कर्मचारियों और वालंटियरों की बहुत सराहना की। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस रैली की जबरदस्त सफलता देखकर कई लोगों के मुंह पर ताले लग गये हैं और कई लोग तो सो ही गये हैं। उन्होंने कहा कि इस अभूतपूर्व रैली ने विरोधियों को बता दिया है कि अनुशासन कैसे कायम रखा जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here