
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। 11 जून को पंजाब रोडवेज रिटायर्ड एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (रजि. 205/15) होशियारपुर की बैठक हरजिंदर सिंह गिल, सीनियर उप-प्रधान की अध्यक्षता में बस स्टैंड, होशियारपुर में हुई। बैठक की शुरुआत में वक्ताओं सर्वश्री अवतार सिंह झिंगड़ चेयरमैन, कश्मीरा सिंह हरगढ़ सीनियर उप-प्रधान, कमलजीत मिन्हास कैशियर, राजिंदर सिंह आजाद संयुक्त सचिव, प्रवीण कुमार माहिलपुरी और हरदीप सिंह यार्ड मास्टर ने मान सरकार की निंदा करते हुए कहा कि भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री की पंजाब पुलिस ने बेरोजगार लाइनमैनों पर जो लाठीचार्ज किया है उसकी जितनी निंदा की जाये कम है, इतनी लाठी तो अंग्रेज सरकार ने भी नहीं चलाई थी। वक्ताओं ने संबोधन करते हुए कहा कि सरकार को अपने दफ्तरों से शहीद भगत सिंह और डॉ. अंबेडकर साहब की तस्वीरें हटा देनी चाहिए, क्योंकि डॉ. अंबेडकर साहब का संविधान हमें हक देता है कि हम सरकार से नौकरियां मांगें और भगत सिंह ने हमें संघर्ष करने का रास्ता दिखाया।

वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी पेंशनरों/मुलाजिमों के डी.ए. तो क्या, वेतन तक छीनने पर उतारू है, लेकिन हम मुलाजिम/पेंशनर बेरोजगार लाइनमैनों के हक में पूरी तरह से खड़े हैं और डटकर संघर्ष करने को तैयार हैं। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट का दिल से धन्यवाद किया। सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 6वें पे कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार 2.59 के फार्मूले के तहत वेतन जारी करें, केंद्र सरकार द्वारा जारी 60 प्रतिशत डी.ए. 30 जून तक दिया जाए और डी.ए. का बकाया जारी किया जाए। वित्त मंत्री श्री चीमा साहब को सलाह दी जाती है कि भूतपूर्व वित्त मंत्री स. मनप्रीत सिंह बादल से मुलाकात करके पंजाब के मुलाजिमों पर अत्याचार करें। सरकार बनाते समय मुलाजिमों को पक्का करने का वादा, पुरानी पेंशन बहाल करने और बाकी वादों की लिस्ट सरकार देख ले। बैठक में राम प्रकाश, मुख्तयार सिंह, अवतार सिंह जट्ट पुरी, सरवण सिंह यार्ड मास्टर, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह, कश्मीरा सिंह हरगढ़, गुरुदत्त, योगराज, बाल कृष्ण, बख्शीश सिंह, रणजीत सिंह, रतन सिंह, जगजीत सिंह, सोहन लाल चक गुजरां, बलविंदर सिंह, प्रवीण कुमार, गोपाल कृष्ण और करनैल सिंह अजड़ाम भी मौजूद थे। हरजिंदर सिंह गिल, सीनियर उप-प्रधान ने आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया और बताया कि अगले महीने की 11 तारीख को बैठक बस स्टैंड में की जाएगी।











