Wednesday, October 14, 2026
Home Hoshiarpur अरोड़ा महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

अरोड़ा महासभा द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा महासभा होशियारपुर द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन प्रधान रवि मनोचा की देखरेख में किया गया। जिसमें कमलजीत सेतिया को अरोड़ा महासभा पंजाब का संजोयक बनने पर एक चित्र तथा गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान रवि मनोचा सचिव प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा ने कहा कि होशियारपुर के लिए बहुत गर्व की बात है कि हमारे नगर होशियारपुर से पंजाब स्तर पर  कमलजीत सेतिया को मनोनीत किया गया है। जिससे सामाजिक कार्यों तथा अरोड़ा समाज की तरक़्क़ी के लिए और कार्य होंगे।

Advertisements

इस अवसर पर कमलजीत सेतिया ने अरोड़ा महासभा पंजाब के ओहदेदारों का धन्यवाद करते कहा की मुझे जो नई जिम्मेदारी दी गई है उसे पूरी तनदेही तथा ईमानदारी से निभायेंगे तथा पंजाब स्तर हर ज़िले में अरोड़ा बरादरी के उत्थान तथा नयी शाखा खोलने का प्रयास करेंगे ताकि अरोड़ा बिरादरी की समस्याओं का पहल के आधार पर हल किया जा सके। इस अवसर पर डेविंडर अरोड़ा, गुलशन अरोड़ा, सुरेश अरोड़ा, विनोद रल्हन, रिकी तनेज़ा, अतुल तनेज़ा, रमेश अरोड़ा, सूरज मेहता, बॉबी अरोड़ा, पिंटू वालिया, किट्टू अरोड़ा, हरजीत सिंह, अरविन्दर पाल सिंह, रिंकु अरोड़ा, मनोहर लाल व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here