पंजाब मंडी बोर्ड द्वारा अपनी जारी की हुई नोटिफिकेशन वापिस लेना किसानों की बड़ी जीत: संघा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हरबंस सिंह संघा सदस्य संयुक्त किसान मोर्चा पंजाब ने एक ब्यान जारी कर बताया कि किसानों के गुस्से तथा 8 अप्रैल 2024 के चंडीगढ़ में रखे गये मार्च से डर कर पंजाब मंडी बोर्ड ने अपनी जारी की हुई नोटिफिकेशन वापिस ले ली है। यह पंजाब के किसानों की बड़ी जीत है।

Advertisements

एस.के.एम. के नेतृत्व में 8 अप्रैल 2024 के चंडीगढ़ मार्च की तैयारी बड़े स्तर पर चल रही थी। पंजाब के सभी किसानों को उनकी जीत पर बधाई देते हुए  हरबंस सिंह संघा ने कहा कि यह आपकी एकता की बड़ी जीत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here