Friday, October 23, 2026
Home National सोनिया गांधी समेत 14 अन्य सदस्यों ने राज्यसभा सांसद के तौर पर...

सोनिया गांधी समेत 14 अन्य सदस्यों ने राज्यसभा सांसद के तौर पर ली शपथ

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी नेता सोनिया गांधी ने आज राजस्थान से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लीं है। इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा उनसे मिलने पहुंचे। सोनिया गांधी के अलावा केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव और 14 अन्य नेताओं ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली है।

Advertisements

नए संसद भवन में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने इन सभी नेताओं को शपथ दिलाई। कांग्रेसी नेता अजय मकान कर्नाटक से, भाजपा सदस्य समिक भट्टाचार्य ने पश्चिम बंगाल, भाजपा नेता आरपीएन सिंह उत्तरप्रदेश से राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ली है। इनके इलावा वाईएसआरसीपी के गोला बाबू, येरूम वेंकट सुब्बा रेड्डी ने आंध्र प्रदेश, मेघा रघुनाथ रेड्डी ने प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों के रुप में शपथ ली हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here