
कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के इंदी तालुका के लाचयान गांव में दो साल का बच्चा बोरवेल में गिर जाने की सूचना मिली है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बच्चा 16 फुट गहरे बोरवेल में गिर गया और उसे सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। पुलिस के अनुसार बच्चा उस समय बोरवेल में गिर गया जब वे अपने घर के पास खेलने के लिए निकला था।

मामला तब सामने आया जब किसी ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और तुरंत परिवार को इसके बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को बचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्चे की आवाज सुनाई नहीं दे रही है लेकिन बोरवेल के अंदर कुछ हलचल देखी गई है। उन्होंने कहा कि हमने उसे ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप गिराए हैं। बच्चे को बचाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।












