
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इज़रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 12वें दिन सीज़फायर की घोषणा की है। लेकिन सीज़फायर के ऐलान के बावजूद भी ईरान ने कुछ घंटों में ही इज़रायल पर हमला कर दिया। ट्रंप के सीज़फायर के दावे को खारिज करते हुए ईरान, इज़रायल पर ताबड़तोड़ बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है।

ईरान की स्टेट मीडिया के अनुसार सीज़फायर के ऐलान के बाद से अब तक ईरानी सेना इज़रायल पर 5 राउंड्स में बैलिस्टिक मिसाइलें दाग चुकी है। अब तक ईरानी मिसाइल अटैक की वजह से इज़रायल में 7 लोगों की मौते और कई लोग घायल हो गए है।










