श्री ब्राह्मण सभा में चैत्र शुक्लपक्षप्रतिपदा हिंदू नव वर्ष अभिनंदन समारोह आयोजित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री ब्राह्मण सभा एकता नगर, भगवान परशुराम भवन में गत वर्षो की परंपरा को जारी रखते हुए प्रधान मधुसूदन कालिया की अध्यक्षता में चैत्र मास की चैत्र शुक्लपक्षप्रतिपदा हिंदू नव वर्ष अभिनंदन के शुभ अवसर पर संपूर्ण विश्व की मंगल कामना करते हुए मुख्य यजमान पं डॉ. रविंद्र रणदेव, सविता रणदेव और जतिन रणदेव द्वारा सपरिवार अग्निहोत्र करते हुए हवन यज्ञ पंडित गुरुदेव प्रसाद द्वारा संपूर्ण करवाया गया। हिंदू नव वर्ष अभिनंदन विक्रमी संवत 2081 के उपलक्ष में भवन पर ध्वजारोहण पं डॉ. रविंद्र रणदेव की तरफ से सपरिवार किया गया। इस मौके पर पं. गुरुदेव प्रसाद और पं. डीके तिवारी ने बताया कि इस बार नवसंवत्सर का नाम कालयुक्त रहेगा और नवसंवत्सर के राजा मंगल होंगे और मंत्री शनि होंगे।

Advertisements

पं. मनोज दत्ता और पं. कृष्ण गोपाल मोदगिल ने बताया कि मां दुर्गा की उपासना अर्थात चैत्र नवरात्र भी इसी दिन से शुरू होते हैं, इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम जी का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। पं. सुनील दत्त पराशर ने बताया कि इसी दिन ब्रह्म मुहूर्त में ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की और राजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक और सम्राट वीर विक्रमादित्य का राज्य अभिषेक भी इसी दिन हुआ था। अंत में समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान पं मधुसूदन कालिया द्वारा सभी को हिंदू नव वर्ष विक्रमी संवत की मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं दी गई और आए हुए सभी सदस्यों का धन्यवाद किया गया।

जिसमें संरक्षक हरीश ऐरी, कमलेश शर्मा, बिंदु सार शुक्ला, सुरेश कपाटिया, सुरेश तिवारी, मनोज दत्ता, कृष्ण गोपाल मोदगिल, संदीप शर्मा, निपुण शर्मा, सुनील कालिया, तरसेम मोदगिल, एडवोकेट विकास, डॉ विनोद शर्मा, जितेंद्र शर्मा, राजन शर्मा, प्रदीप भारद्वाज, रविंदर दत्ता, गौरव शर्मा, प्रदीप डोगरा, नरोत्तम शर्मा, दीपक शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, अश्विनी शर्मा, बांका कालिया, ओंकारनाथ कौशल, प्रताप शर्मा, केवल कृष्ण कालिया, नंदकिशोर शर्मा, अमरजीत शर्मा, सुनील जोशी, राम मूर्ति शर्मा, राजन शर्मा, गौरव शर्मा, राकेश शारदा, सुरेंद्र जी, प्रभात शर्मा, अनुराग कालिया, सुरेश गोरु और लेडीस विंग की प्रधान सीमा शर्मा, अनीता दत्ता, कृष्णा ऐरी, मंजू कालिया, सीमा शर्मा, रेणुका शर्मा आदि अन्य ब्राह्मण रतन सभा में सम्मिलित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here